ग्राम सुखरी भंडार में अवैध कोयला खदान धंसने से दो लोगों की मौत 

ग्राम सुखरी भंडार में अवैध कोयला खदान धंसने से दो लोगों की मौत 

ग्राम सुखरी भंडार में अवैध कोयला खदान धसकने से दो लोगों की मौत 

वन परिक्षेत्र उदयपुर का मामला 

उदयपुर - ग्राम सुखरी भंडार के तीन युवक शनिवार के दिन अवैध कोयला खदान में खनन के लिए गए और एक बड़े हादसे का शिकार हो गए। 
तीन में से दो युवक एक कुंआ जैसे खाई में घुसे हुए थे धसान के कारण दोनों गड्ढे में दब गए उसमें से एक भी बाहर नहीं आ पाया और उनके साथ ही जो बाहर था उसने ग्रामीणों को और मृतक के परिजनों को सूचना दी की कोयला खदान धसकने से दो लोगों की मौत हो गई है। घटना की खबर पाकर ग्राम में अफरा तफरी मच गई सभी लोग भागे भागे कोयला खदान के समीप पहुंचे और मिट्टी में दबे दोनों युवकों को जिसमें एक नाबालिक भी शामिल है उसे निकालकर बाहर लाए तब तक उनकी सांस थम चुकी थी। 
मृतक के परिजन बालसाय मझवार एवं जेठू मझवार, निवासी सुखरी भंडार, स्थानीय थाना में आकर सूचना दिए की उनका बेटा तिरंगा मझवार 17 साल एवं बुधलाल मझवार 20 साल एवं लक्ष्मण मझवार निवासी सुखरी भंडार दिनांक 12-04-2024 की शाम को केरा झरिया गुफा में कोयला निकालने गए थे जो कोयला निकालते वक्त शाम पांच बजे करीब ऊपर से मिट्टी धसक जाने से बुधलाल मझवार एवं तिरंगा मझवार मिट्टी में दब गए तथा लक्ष्मण मझवार बाहर खड़ा होने से बच गया, जो गांव जाकर ग्रामीणों को घटना की जानकारी देने पर ग्रामीण जाकर दोनों को मिट्टी से बाहर निकाल कर घर लाए दोनों की मृत्यु शुक्रवार शाम को ही हो गई थी । शनिवार को दोनों युवक के पिता थाना आकर मर्ग की सूचना दी।  जिस पर थाना उदयपुर में मर्ग कायम कर जांच में लिया गया है। 
   पुलिस जांच के दौरान घटना स्थल का निरीक्षण करने पर पाया कि गुफा के अंदर कोयला का पट्टी है जिसे निकालने मृतक गए थे। कोयला निकालते वक्त ऊपर से मिट्टी गिरने से दोनों दबकर घायल हो गए थे। जिसे घर लाने पर उनकी मृत्यु हो गई दिनांक 11-4-2024 को वन विभाग के द्वारा बैठक लेकर कोयला ना निकालने की चेतावनी ग्रामीणों को दी गई थी। उसके बाद भी दोनों युवक कोयला निकालने के लिए गुफा में प्रवेश किए थे और ठीक उसके दूसरे दिन यह दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे के बाद से ग्राम में मातम पसरा हुआ है।