मामूली बात विवाद में कर दी हत्या
सुमित जायसवाल (व्यौरोचीफ)
रायगढ़ के कोतरा रोड़ थाना अंतर्गत आनेवाले खैरपुर जमनीपारा में बातों ही बातों में एक मामूली सी बात इतनी बढ़ गई कि बातविवाद के बीच एक पक्ष के व्यक्ति ने दूसरे पक्ष की महिला के ऊपर चाकू से हमला कर दिया। बीच बचाव करने आए महिला के पति को चाकू से पेट में वार कर उसकी हत्या कर दी।
इस मामले में कोतरा रोड़ पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए हत्या और हत्या के प्रयास के आरोप में दोनो आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया गया है।पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार झगड़े की वजह छोटन राम का नव निर्मित घर बताया जा रहा है जिसका 26 जनवरी के दिन गृह प्रवेश कार्यक्रम रखा गया था। मकान में बत्ती सज्जा का काम चल रहा था साथ ही मकान के बाहर गली की मरम्मत की गई थी जो अभी कच्ची थी। जिसपर चालक का काम करने वाला स्थानीय निवासी देवव्रत मोटलसाइकिल से गली में आया,मालती देवी ने कच्ची मरम्मत पर मोटरसाइकिल चलाने से रोका। इसी बात को लेकर देवव्रत और मालती के बीच बात विवाद होने लगी। कुछ देर बाद देवव्रत अपने साथ कार्तिक राम तूरी को लेकर आया जो देवव्रत का पक्ष लेते हुए मालती को उसे रोकने के लिए धमकाने लगा।
और रास्ते में क्यों आने जाने नही दोगे कहते हुए पहले से छिपाकर रखे चाकू से मालती देवी पर हत्या की नीयत से वार कर दिया। मालती देवी का पति बीच बचाव करने लगा तो कार्तिक ने उसके पेट पर चाकू से वार कर दिया। दोनो पति पत्नी को तत्काल एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया जहाँ चिकित्सक ने छोटन राम की मौत हो जाने की पुष्टि की। मालती देवी को गंभीर स्थिति में अस्पताल में भर्ती किया गया है।





