गृहस्थी उद्योग प्राइवेट लिमिटेड ने लॉन्च की अगरबत्तियों की नई श्रृंखला

गृहस्थी उद्योग प्राइवेट लिमिटेड ने लॉन्च की अगरबत्तियों की नई श्रृंखला

गृहस्थी उद्योग प्राइवेट लिमिटेड ने लॉन्च की अगरबत्तियों की नई विस्तृत श्रृंखला।50 वर्षों की परंपरा और गुणवत्ता को नई ऊंचाई पर ले जाने का संकल्प।। 

भारतीय अगरबत्ती उद्योग में प्रतिष्ठित नाम गृहस्थी उद्योग प्राइवेट लिमिटेड ने अपने चhend, राउरकेला स्थित फैक्ट्री परिसर में एक भव्य प्रेस मीट का आयोजन कर अपनी लोकप्रिय अगरबत्तियों की नई विस्तृत श्रृंखला का पुनः विमोचन किया।

कार्यक्रम की शुरुआत परंपरागत रूप से दरबार हॉल में गौमाता, गुरुमाता एवं पितरों की दीप प्रज्वलन से की गई। यह विधिवत शुभारंभ कंपनी के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर श्री गणेश प्रसाद बगड़िया तथा मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री अमित अग्रवाल द्वारा किया गया।

इस गरिमामयी अवसर पर श्रीमती मंजू देवी बगड़िया (डायरेक्टर), श्री गोकुल आनंद बगड़िया (एम.डी.) एवं श्री अमित अग्रवाल (सी.ई.ओ) ने सभा को संबोधित करते हुए कंपनी की 50 वर्षों की गौरवशाली यात्रा, ग्राहकों के प्रति निष्ठा तथा भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डाला।

नव प्रस्तुत उत्पादों की श्रृंखला में शामिल हैं:

अगरबत्तियाँ (50 ग्राम व 100 ग्राम पैक): वुड्स प्रीमियम, साई प्रीमियम, सनी प्रीमियम, मोगरा, लोबान, रोज, केवड़ा, चंदन, डायमंड, चंपा, गोल्ड, गार्डन और गुग्गुल।

धूप स्टिक जार (4 इंच): रोज, कस्तूरी, फैंटेसीया, मोगरा, जैस्मिन, चंदन, लैवेंडर।

धूप जार (6 इंच): ओमेगा, पैराडाइस, सैंडलम, केसर, अमानत।

कोन धूप वेरिएंट्स: कोन लिली, कोन चंदन, कोन मोगरा, कोन नवकार, कोन लैवेंडर, कोन रोज।

कार्यक्रम का समस्त संचालन सी.ई.ओ अमित अग्रवाल द्वारा कुशलतापूर्वक किया गया, जिनका साथ शुभाश्री रे, प्रफुल्ल कुमार पात्र, अविनाश मिश्रा, रतन लाल कंसारी एवं टी. पुरूषोत्तम ने पूर्ण सहयोग देकर इस आयोजन को सफल एवं प्रभावशाली बनाया।

गृहस्थी उद्योग का यह पुनः लॉन्च न केवल बाजार में उनकी पकड़ को और मज़बूत करेगा, बल्कि पारंपरिक भारतीय सुगंधों को वैश्विक मंच पर भी नई पहचान दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।