गिरीश साहू गरीब और असहाय लोगों के लिए फरिश्ता बन गए हैं
अनुराग आचार्य (व्यौरोचीफ)
तालचेर : तालचेर क्षेत्र के जाने-माने समाजसेवी गिरीश चंद्र साहू एक अद्वितीय व्यक्ति हैं, जो हमेशा गरीब और असहाय लोगों के लिए समर्पण के साथ काम करने में संतुष्टि पाते हैं, जहां कोई भी दुर्घटना का शिकार हो गया हो,अग्नी पीड़ित हो, या अन्य कोई। प्राकृतिक आपदा आने पर सरकारी मदद से पहले पहुँच जाते है गिरीश।
पहले पहुंचकर आर्थिक मदद या राशन आदि मुहैया करते हैं। इस तरह वह जरूरतमंदों और असहायों के दोस्त बन जाते हैं। इसी तरह, उन्होंने ठंड़ से बचने के लिए पिछले कुछ दिनों से गरीबों को सर्दियों के कपड़े दिए हैं। उन्होंने लगभग 50 परिवारों को सर्दी से बचाव के लिए भोजन और सर्दी के कपड़े उपलब्ध कराए है।
गिरीस चंद्र साहू विश्व मानवाधिकार संरक्षण संघ के पश्चिमांचल संबलपुर के महासचिव के रूप में विभिन्न कार्यों को कर रहे हैं अनुगुल जिले के समाजसेवी गिरीश चंद्र साहू का योगदान असाधारण है। इसी तरह श्री साहू बेबस इंसान के चेहरे पर मुस्कान देखने के लिए हमेशा उत्सुक रहते हैं।
विश्व मानवाधिकार संरक्षण संघ के पश्चिमांचल संबलपुर के महासचिव व अनुगुल जिले के समाजसेवी ने कई संस्थाओं से जुड़कर सहयोग का हाथ बढ़ाया है। इस कम्बल वितरण कार्यक्रम में स्थानीय स्वयंसेवक सूचना दास, पत्रकार निपु भुविया, पत्रकार निरंजन नाइक उपस्थित रहे और अपना योगदान दिया।





