गाॅजा के साथ आरोपी गिरफ्तार विवादित सभासद गैंग का सदस्य होने की आशंका
प्रेस विज्ञप्ति::थाना हर्रैया::जनपद बस्ती (दिनांक:: 31.03.2026)
डा. यशवीर सिंह, पुलिस अधीक्षक बस्ती के आदेश के क्रम में श्यामकांत, अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती के निर्देशन तथा स्वर्णिमा सिंह, क्षेत्राधिकारी हर्रैया के कुशल पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु तहसीलदार सिंह, प्रभारी निरीक्षक हर्रैया थाना द्वारा आज दिनांक 31.03.2026 को रात्रि जाॅच के दौरान हर्रैया थाना क्षेत्रांतर्गत मुर्दहवा पुल के पास से लगभग 01.30 बजे एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से 980 ग्राम गांजा की बरामदगी हुई। पूछताछ पर इसने अपना नाम नितेश साहू उर्फ़ रोहित साहू उम्र लगभग 22वर्ष पुत्र मनोज साहू निवासी ग्राम मिर्जापुर थाना हर्रैया, {हाल पता कस्बा हर्रैया थाना हर्रैया} जनपद बस्ती बताया। अभियुक्त के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ उपरोक्त और बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल (बुलेट) जो इस अपराध में प्रयुक्त किया जा रहा था, को पुलिस द्वारा कब्जे में ले लिया गया है।
इस अभियुक्त को नियमानुसार गिरफ्तार कर, गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर थाना हर्रैया में अप.संख्या: 78/2026 धारा 8/20 NDPS ACT का पंजीकरण किया गया। इस अभियुक्त की काफी दिनों से मादक पदार्थ के संबंध में शिकायतें मिल रही थीं। यह आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है। इसके विरुद्ध दिनांक 5.12.2025 को उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम के अंतर्गत चालान की भी कार्यवाही स्थानीय थाना से की जा चुकी है। प्रश्नगत मामले में अभियुक्त के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए नियमानुसार माननीय न्यायालय रवाना किया गया।
सूत्रों के हवाले से ऐसी सूचना मिल रही है कि हर्रैया थाना की पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया आरोपी नितेश उर्फ रोहित साहू, दीपक चौहान (नामित सभासद) गैंग से ताल्लुक रखता है जिसको लेकर सत्तासीन पार्टी में रार मची है। दूसरी ओर तहसीलदार सिंह, थाना प्रभारी,हर्रैया थाना, ने भी अशंका जताई है की आरोपी उसी गैंग का है अभी छानबीन चल रही है स्पष्ट नहीं है।परंतु यह तस्वीर इस शक को और पुख्ता कर रही है।

अभियुक्त का अपराधिक इतिहास:
1. मु.अप.संख्या 368/2022 धारा 147,323,392,411,504,506 IPC थाना हर्रैया जनपद बस्ती
2. मु.अप.संख्या 44/2023 धारा 323,504,506 IPC थाना हर्रैया जनपद बस्ती
3. मु.अप.संख्या 82/2024 धारा 308,323,342,504 IPC थाना हर्रैया जनपद बस्ती
4. मु.अप.संख्या 223/2024 धारा 115(2) 125(a) 126(2) 190 191(2) 351(3) 352 BNS थाना हर्रैया जनपद बस्ती
5. मु.अप.संख्या 78/2026 धारा 8/20 NDPS ACT थाना हर्रैया जनपद बस्ती
6. NIL/2025 धारा उ.प्र. गुंडा नियंत्रण अधिनियम थाना हर्रैया जनपद बस्ती
बरामदगी:
1. गांजा 980.00ग्राम अवैध
2. मोटरसाइकिल बुलेट (बिना नंबर)
कार्यवाही से शामिल पुलिस टीम:
1. तहसीलदार सिंह, प्रभारी निरीक्षक हर्रैया जनपद बस्ती।
2. उप निरीक्षक श्री रुदल बहादुर सिंह, थाना हर्रैया।
3. हे.का. वरुण रॉय, थाना हर्रैया।
4. हे.का. सौरभ त्रिपाठी, थाना हर्रैया।
5. का. पंकज यादव थाना हर्रैया।
6. का. आनन्द सिंह थाना हर्रैया।
7. का. रोशन शुक्ला थाना हर्रैया।





