गांजा तस्करी करते दो शिक्षक समेत तीन गिरफ्तार

सुशांत मलिक (संवाददाता) 

ओडिशा के कालाहण्डी जिले में गांजा तस्करी के मामले में दो शिक्षक  गिरफ्तार हुए है।  जानकारी के मुताबिक, कालाहांडी जिले के एम रामपुर थाना क्षेत्र के तीन युवक आरटिका कार में पहांटिया से बलांगीर गांजा तस्करी कर रहे थे, तभी राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 26 के बरगांव चौराहे पर टिटिलागढ़ और तुसुरा आबकारी विभाग ने उन्हें पकड़ा   और कार से 33 किलो गांजा जब्त कर तीनों लोगों को गिरफ्तार कर लिया । पता चला है कि तीन आरोपियों में से दो शिक्षक हैं। तीनों आरोपियों में शिक्षक किशोर कुम्भार, शिक्षक जीतू साहू और संजय बाग हैं। इनमें से किशोर कुम्भार खलियापाली सरकारी उच्च प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक है और जीतू साहू वातीकुपा सरकारी प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक है।. खबर है कि शिक्षक किशोर कुम्भार ने  63 लोगों से नकली प्रमाणपत्र देकर डाक विभाग में नौकरी लगा देने की बात कह कर करीब 3 करोड़ रुपये ठग लिए जिसकी जांच सीबीआई  कर रही है।