गणेश बस्ती हटाए जाने को लेकर तनाव

गणेश बस्ती हटाए जाने को लेकर तनाव

राउरकेला सेक्टर 18 स्थित गणेश बस्ती को हटाए जाने के लिए आज राउरकेला इस्पात संयंत्र प्रबंधन की ओर से घरो को तोड़ा जा रहा था। 
घरों को बचाने के लिए बस्ती वासियों के समर्थन में आए समाजसेवीयो और बिरोधियो को पुलिस ने अपने गिरफ्त में ले लिया। 
इस बस्ती को हटाने के लिए राउरकेला इस्पात संयंत्र प्रबंधन द्वारा तीन महिने पहले ही सूचना दे दी गई थी। सूचना मिलने के बाद भी जब बस्ती वासियों ने अपने घरो का स्थानांतरण नही किया तो संयंत्र प्रबंधन पुलिस की मदद से बल पूर्वक बस्ती हटाने लगे। बस्ती वासियों ने इसका जमकर बिरोध किया। कुछ सामाजिक कार्यकर्ता भी बस्ती वासियों के समर्थन में आये जिसे पुलिस ने गिरफ्त में ले लिया। 
किसी भी अप्रियकर परिस्थिति से निपटने के लिए तीन प्लाटून पुलिस बल तैनात की गई थी।