खबर का असर हिला प्रशासन आरजीएच में बनेगी नई इमारत

खबर का असर हिला प्रशासन आरजीएच में बनेगी नई इमारत

सुंदरगढ़ जिला के स्मार्टसिटी राउरकेला में स्थित राउरकेला सरकारी अस्पताल में व्याप्त अव्यवस्था को लेकर साराँश दैनिक के यू ट्यूब पेज पर एक खबर प्रकाशित की गई थी जिसका शीर्षक "राउरकेला सरकारी अस्पताल में मरीजों का हाल बेहाल" था। 

राउरकेला अस्पताल में वाह्य रोगी विभाग, ऐक्सरे, और अंतः रोगी विभाग की बदतर स्थिति को विडियो के माध्यम से दर्शाते हुए समाजसेवी संगठन "सेव ओड़िशा " के अध्यक्ष और साराँश दैनिक के खोजी पत्रकार नवीन गुप्ता ने अस्पताल प्रबंधन व्यवस्था पर प्रश्न खडे़ किए थे। इस दौरान नवीन गुप्ता ने अस्पताल में भर्ती हुए कुछ मरिजो और मरीजो की देखरेख कर रहे उनके परिजनो से  बातचीत कर अस्पताल में उन्हें हो रही सुविधा असुविधा जानना चाहा। बातचीत के दौरान जो तथ्य सामने आये उन्हें साराँश दैनिक के यू ट्यूब पेज पर प्रकाशित की गई थी। 


जिसके बाद प्रशासन की कुंभकर्णी नींद खुली और राज्य के स्वास्थ्य मंत्री ने घोषणा की कि राउरकेला सरकारी अस्पताल परिसर में पाँच सौ सय्या बिशिष्ट एक नये इमारत का निर्माण किया जाएगा। 

इस खबर को समाचार चैनल नंदिघोष ने प्रमुखता से प्रकाशित की है।