खड़ी हाईवा से टकराई बस दो मृत दो दर्जन घायल
राउरकेला से भुवनेश्वर के बीच चलने वाली प्रभा नामक यात्रीवाही बस भुवनेश्वर से राउरकेला की ओर आने के क्रम में चाँदीपोष के निकट विकास ढा़वा के पास यांत्रिक त्रुटि के कारण सड़क पर खडे़ एक हाईवा से टकराकर उसे रगडती हुई आगे निकल गई।इस दुर्घटना में बस एवं बस में बैठे यात्रीयों को बहुत अधिक क्षति पहुँची है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह दुर्घटना सुबह के 4.00 से 5.00 बजे के बीच हुई है। इस दुर्घटना में दो यात्रीयो की मौत हो चुकी है और दो दर्जन से अधिक घायल हुए यात्रीयों का राउरकेला के विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।






