क्रेडिट कार्ड बंद कराने गए सक्स से ठग लिया गया 2 लाख 2 हजार 400 रुपये

क्रेडिट कार्ड बंद कराने गए सक्स से ठग लिया गया 2 लाख 2 हजार 400 रुपये

सुमित जायसवाल (मीडिया प्रभारी) 

रायगढ़ जिला के कोतरारोड़ थाना अंतर्गत आनेवाले किरोडीमल नगर स्थित वार्ड नंबर 8 निवासी सुरेंद्र पासवान (40) के क्रेडिटकार्ड़ के माध्यम से एक अंजान व्यक्ति ने ₹2,02,400 की आनलाइन खरीदारी कर ली।यह राशि श्री पासवान के बैक खाते से काट ली गई। श्री पासवान ने इस ठगी के बाबत स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई है। 

शिकायतकर्ता सुरेंद्र पासवान द्वारा पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार वह अपना क्रेडिट कार्ड बंद कराने के लिए भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में गया था। बैंक कर्मचारी ने क्रेडिट कार्ड बंद कराने की प्रक्रिया बताते हुए उन्हें जानकारी दी कि वह ग्राहक सेवा केंद्र से बातकर उसके द्वारा भेजी गई ओटीपी लेकर पुनः बैंक में आए, बैंक कर्मचारी ने बताया था कि ओटीपी के लिए सप्ताह भर का समय लग सकता है। 
इसीकडी़ में दिनांक 06/03/2023 को श्री पासवान के पास दो अलग- अलग नंबरों से काॅल आया,काॅलर ने पूछा कि क्रेडिट कार्ड को बंद करना है या नही जिसके उत्तर में श्री पासवान ने बंद कराने की बात कही। 
उस अज्ञात काॅलर ने उनका नाम पता और क्रेडिट कार्ड का नंबर पूछा,जिसपर वह सब सच सच बताता गया। 
इस काॅल के दस मिनट बाद मोबाइल में एक मैसेज आया कि उनके बैंक खाते से ₹2,02,400 आहरण कर लिया गया है। यह देखते ही श्री पासवान भागे भागे बैंक गए और अपना बैंक खाता होल्ड़ करवाया। और कोतरारोड़ थाने में जाकर इस बाबत शिकायत दर्ज कराई। 
सुरेंद्र पासवान द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर कोतरा रोड़ थाने में एक धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर बिवेचना में लिया गया है।