कोल कोरीडोर में व्यक्ति की मृत्यु 

कोल कोरीडोर में व्यक्ति की मृत्यु 

अनुराग आचार्य (व्यौरोचीफ) 

तालचेर के लिंगराज कोयला खान के कोलकोरीडोर रास्ते में हांडीधुआ केलासाही अंचल के महेश्वर सिंह नामक 50  वर्षीय व्यक्ति को मृत पाया गया। 
व्यक्ति के मृत पाए जाने की खबर से परिजनो के अलावा लोगों की भीड़ जुटे लगी अंचलवासी मृत व्यक्ति की क्षतिपूर्ति की मांग करने लगे जिससे सड़क जाम की स्थिति बन गई।
सड़क जाम हो जाने से इस मार्ग पर अपराह्न 12.00 बजे से शाम के 5 बजे तक यातायात बाधित रहा। 
एक ओर परिजन मृत्यु का कारण दुर्घटना बता रहे थे, वही दूसरी ओर पुलिस ने इसकी मौत की वजह अत्यधिक धूप बताया है। 

घटना स्थल पर खान प्रबंधक,एमसीएल पदाधिकारी, पुलिस, पहुँचकर उत्तेजित लोगो को मृत व्यक्ति के परिजनो को आर्थिक सहायता देने का आश्वासन दिया तब जाकर कही मामला शांत हुआ। 
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शवपरिक्षण के लिए मंड़पाल अस्पताल भेज दिया है।