कोयला खान की सुरक्षा में सेंध चार ट्रक के साथ लोडर जप्त
अनुराग आचार्य (व्यौरो चीफ)
ओडिशा का कोयलांचल तालचेर स्थित, भुवनेश्वर कोयला खदान से तस्करी के आरोप में 4 ट्रक और एक लोडर जब्त किया गया है। बीते कल देर रात तालचेर में भुवनेश्वर कोयला खदान से कोयले की बड़े पैमाने पर तस्करी में शामिल चार ट्रक और एक लोडर जब्त किए गए। इनमें से तीन ट्रक भरे हुए थे जबकि एक खाली था। यहां सवाल यह उठता है कि तस्करी के कोयले के ट्रक बिना किसी रोक-टोक के,खान के अंदर कैसे पहुंची, जबकि कोयला खान के अंदर आनेवाले मार्गो में अनेकों सुरक्षाकर्मियों तैनात रहते है। इसके अलावा सुरक्षा की दृष्टि से कई सारे सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए है। फिर भी चोरी की नीयत से अवैध वाहन इतने सारे सुरक्षा इंतजामों को चकमा देकर खान के अंदर कैसे प्रवेश किया। यह सुरक्षा उपायों की असफलता है, मिलीभगत, यह तो जांच का बिषय है। इस घटना ने कई सारे प्रश्न खड़े कर दिए है। क्या भुवनेश्वर कोयला खदान के प्रवेश द्वार पर मौजूद सुरक्षा कर्मचारी काम नहीं कर रहा है या वह भी इस काम में शामिल है। वे बिना इजाज़त के कैसे प्रवेश हुए। कहीं भुवनेश्वर कोयला खदान के मज़दूर भी इसमें शामिल तो नहीं हैं? इस घटना से लोगों के मन में कई सवाल उठ रहे हैं। और लोग यह मांग कर रहे है कि, इसमें जो भी शामिल है, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई हो।





