किसानों कि मेहनत रंग लाई -बडगांव को मिला धान प्रसंस्करण मशीन

धान के बीज तैयार करने वाले बडगांव के किशानों को मिली बड़ी सौगात

किसानों कि मेहनत रंग लाई -बडगांव को मिला धान प्रसंस्करण मशीन

गंगाधर (संवाददाता )

बडगांव  - सुंदरगढ़ जिला अंतर्गत आने वाले बड़गांव में धान के बीज तैयार करने वाले किसानों को मिली बड़ी राहत सरकार ने शौपी धान के बीज करने वाली मशीन |
बड़गांव व आसपास के किसान धान के बीज को प्रसंस्करण करने के लिए पहले सुंदरगढ़ जाते थे जिसमें पैसा व समय काफी खर्च होता था कभी-कभी ऐसा भी होता था कि समय से कार्य नहीं हो पाता था | किसानों की इसी समस्या को दृष्टि में रखते हुए सन् 2017 में बड़गांव के धान बीज तैयार करने वाले किसान स्वर्गीय कृष्णचंद्र सेठ,लवणी पाणीग्राही और कुश्तुना गांव के नारायण शा तीनों मिलकर बड़गांव में एक धान प्रसंस्करण मशीन लगाने की सोंची और अपने इस सपने को साकार करने के लिए सन 2017 में तीनों ने मिलकर ओडिशा  की राजधानी भुनेश्वर जाकर तत्कालीन कृषि मंत्री स्वर्गीय प्रदीप महारथी से मुलाकात की और अपने इस समस्या को बताते हुए लिखित रूप से जानकारी दी,इस पर मंत्री ने आश्वासन दिया था कि बड़गांव में इनकी इच्छा अनुसार उक्त मशीन को लगाया जाएगा |

सन 2018 में बड़गांव में इस योजना के तहत एक गोदाम तैयार किया गया था | गोदाम तैयार होने के 2 वर्ष बीत जाने पर भी यह गोदाम उपयोग में नहीं था | तब 2020 में लवणी पाणिग्रही के पुत्र ब्रह्मानंद पाणिग्राही अपने साथी धरणीधर शा के साथ इस मशीन को लगाने की बात सोंची | दोनों की इच्छा और वर्तमान बीजद जिला सभापति विनय टोप्पो  के सहयोग से एक बार  पुनः कोशिश की गई | इस बार  क्षेत्र के सभी किसानों ने साथ देते हुए एक हस्ताक्षर अभियान चलाया और सभी किसानों के हस्ताक्षर सहित एक आवेदन पत्र भुनेश्वर बीज निगम के प्रबंध संचालक को ज्ञापन सौंपा | इस पर प्रबंध संचालक ने आवेदन पाने के बाद महीने भर में ही इस मशीन को बड़गांव में स्थापित करने की बात कही |

आखिरकार इन किसानों की मेहनत रंग लाई और आज बड़गांव के उसी गोदाम में धान प्रसंस्करण मशीन का उद्घाटन किया गया | धान बीज किसानों के पहली पंक्ति के किसानों द्वारा आयोजित  इस उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि कृषि विभाग के उपनिदेशक लक्ष्मी नारायण दास व कृषि बिभाग के अधिकारी बिजुवर सेठी कि उपस्थिती में लवणी पाणिग्राही ने फीता काट कर मशीन का उद्घाटन किया |