किर्मिरा में सेवासेतु कार्यक्रम का भव्य आयोजन
अनिल कुमार सराफ (रिपोर्टर)
झारसुगुड़ा जिले के किर्मिराब्लॉक अंतर्गत कादोबहाल में एक भव्य ब्लाक स्तरीय 'सेवा सेतु शिविर' का आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य सरकार की जनहितकारी योजनाओं का लाभ आम जनता तक सीधे पहुँचाना है।
कार्यक्रम में झारसुगुड़ा के विधायक टंकधर त्रिपाठी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और शिविर का औपचारिक उद्घाटन किया। उन्होंने अपने संबोधन में सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं और सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
शिविर में स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, महिला एवं बाल विकास, ग्रामीण आवास, श्रम, सुभद्रा योजना, सामाजिक सुरक्षा, पशुधन, आजीविका मिशन और पेयजल विभाग द्वारा स्टॉल (प्रदर्शनी मेला) लगाए गए थे। इसके जरिए योग्य एवं पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ा गया।
इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य अतिथियों द्वारा योग्य लाभार्थियों को श्रम कार्ड , आवास योजना के तहत घर, और स्वयं सहायता समूहों , को वित्तीय सहायता प्रदान की गई। साथ ही, क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए त्वरित कदम उठाए गए।
कार्यक्रम के दौरान बीडीओ अविनाश लाकड़ा, तहसीलदार संजीव कुल्लू, स्वास्थ्य अधिकारी घनश्याम सुरेन, उपाध्यक्ष सावित्री माझी, सरपंच राधारानी साह, संतोषिनी पटेल, समिति सदस्य कृष्णचंद्र प्रधान, और ब्लॉक भाजपा अध्यक्ष उर्द्धव सिंह नायक मंच पर उपस्थित रहे।
मंच का संचालन बीपीसी चांदनी बेहरा ने किया। इस सफल आयोजन में एबीड़िओ खिलेश्वरी कालो, बीएलओ आशुतोष दास, मिशन शक्ति बीपीसी अनुपमा मिंज, कृषि अधिकारी सीमा चौधरी, ब्लॉक श्रम अधिकारी दीपक एक्का सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।





