किरमिरा में जिला प्रशासन का संयुक्त जन सुनवाई

अनिल कुमार सराफ (रिपोर्टर) 

झारसुगुड़ा जिले के किरमिरा ब्लॉक पंचायत समिति कार्यालय के सभागृह में जिला मजिस्ट्रेट कुणाल मोतीराम चव्हाण की अध्यक्षता में एक संयुक्त जन सुनवाई शिविर का आयोजित की गई इस शिविर में झारसुगुड़ा जिला पुलिस अधीक्षक जी.आर. राघवेंद्र,जिला विकास एवं कार्यकारी अधिकारी बिश्व रंजन नायक, उप जिला मजिस्ट्रेट सब्यसाची पांडा, जिला स्वास्थ्य अधिकारी शक्ति प्रसाद पाढ़ी, किरमिरा प्रखण्ड विकास अधिकारी अविनाश लाक्रा,स्थानीय तहसीलदार,सहायक जिला मजिस्ट्रेट (शिकायतें) मृत्युंजय शबर और अलग-अलग विभागों के अधिकारी मौजूद थे और उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं और उनका सामाधान किया। इस शिविर में कुल 29 शिकायतें पंजिकृत हुईं, जिनमें से 23 व्यक्तिगत शिकायतें थीं और 6 सामुहिक समस्याएँ थी जिसके सामाधान के लिए जिला मजिस्ट्रेट द्वारा निर्देश दिए गए। दर्ज की गई शिकायतों में मुख्य रूप से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर के लिए योग्य लाभार्थियों के नाम शामिल करना, ज़मीन के झगड़े, सड़कों का निर्माण और मरम्मत, सरकारी ज़मीन से कब्ज़ा हटाना, ज़मीन का सीमांकन, लाभार्थियों को हर महीने 35 किलो राशन चावल देना और बारिश से खराब हुए घरों के लिए मदद जैसे ज़रूरी मुद्दे शामिल थे। जिला कलेक्टर श्री चव्हाण ने संबंधित अधिकारियों को सभी शिकायतों को तय समय में हल करने के लिए तुरंत कदम उठाने का निर्देश दिया है।