कार दुर्घटना में चालक गंभीर
सनोज शर्मा (संवाददाता)
राउरकेला शहर के बसंती कालोनी में पानीटंकी के निकट हुई कार दुर्घटना में कार चालक गंभीर हो गया,बाल बाल बचा मोटरसाइकिल चालक ।
सुत्रो से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज बसंती कालोनी के पानीटंकी के निकट एक पजोरो कार मोटरसाइकिल को टक्कर मारते हुए एक मकान से जा टकराई।
इस टक्कर में मोटरसाइकिल चालक ने छलांग लगाकर अपनी जान बचाई, वही कार मकान से टकराने के कारण मकान का कुछ हिस्सा और कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त होगया है। कार चालक को गंभीर चोट आई है, उनका राउरकेला सरकारी अस्पताल में ईलाज चल रहा है। सूचना यह है कि कार चालक नशे में था।





