कार्यरत ठेका श्रमिक की दुर्घटना में मौत
अनुराग आचार्य (व्यौरोचीफ)
तालचेर में एक ठेका श्रमिक की काम के दौरान हुई दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो जाने से चिकित्साधीन अवस्था में उसकी मौत हो गई।
घटना दो दिनों पहले की है जब धरमपुर पंचायत के शइनाली ग्राम निवासी दुष्मंत साहू नामक 40 वर्षीय एक ठेका श्रमिक तालचेर के एनटीपीसी रेलवे फाटक के नजदीक बांकोधरा चौक के निकट अपने काम पर लगा था,कि काम के दौरान हुई आकस्मिक दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे चिकित्सा के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था चिकित्साधीन अवस्था में दो दिनो बाद उसकी मृत्यु हो गई।
परिजनो ने मृत श्रमिक के शव को मार्ग में रखकर क्षतिपूरण और उसके छोटे भाई को नौकरी देने के लिए धरना प्रदर्शन करने लगे।
फलस्वरूप सड़क के दोनों तरफ सैकडो़ वाहनो का जाम लग गया।तालचेर से निर्यात के लिए जा रही कोयला लदी ट्रक व ट्रेने जहाँ की तहाँ खडी़ रही।





