कारखाने से निकलता बिषैला धूआँ से परेशान ग्रामीण

राजगांगपुर स्थित  ओ.आई.एस.एल. (OISL)  कारखाने के प्रदूषण से फसल और लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा बुरा प्रभाव ।  कारखाने से निकलता जहरीला धुआं , आसपास अंचल में  फैला रहा प्रदूषण ....

कारखाने से निकलता बिषैला धूआँ से परेशान ग्रामीण

रामप्रवेश चौधरी (संपादक) 

राजगांगपुर: एक तरफ जहां सरकार पर्यावरण को संतुलित रखने में जी तोड़ प्रयास कर रही है, वहीं दूसरी तरफ आबादी के आसपास प्रदूषण फैलाने वाली कारखाने धड़ल्ले से चल रही है जो लाेगों के स्वास्थ्य पर भारी पड़ रही है ...  जामपाली गांव के पास बीजू एक्सप्रेस वे से सटकर ओडिशा आयरन स्टील लिमिटेड  (ओ.आई.एस.एल ) कारखाना आजकल  जमकर प्रदूषण फैला रही है। इस प्लांट के चिमनी से निकलने वाला विषैला धुआं लोगों को खासा परेशान किए हुए है। आसपास के गांवों में किसानों के लिए खेतों में काम करना कठिन होता जा रहा है। जामपाली और उसके आसपास रहने वाले लोगों का कहना है 8 साल से बंद पड़ी ओ.आई.एस.एल कारखाना अब फिर से शुरू हुआ है जब से यह कारखाना शुरू हुआ है इसका विषैला धुंआ आसपास गांव में चारों तरफ फैल रहा है जिससे खेतों, घर के बाहर भीतर, दुकानों सब तरफ काला धुंआ फैल रहा है ,  न सिर्फ विषैला धुआं निकलता है, बल्कि आसपास के क्षेत्रों में दूर तक बदबू भी फैलती है। इनसे निकलने वाले विषैले धुएं के कारण आसपास खेतों में काम करने वाले किसानों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ता है। फैक्ट्री से निकलने वाली कालिख फसलों पर जम जा रही है, जब भी फैक्ट्री चलती है उसमे से निकलने वाला धुंआ और बदबू के कारण खडा होना तक दूभर होता जा रहा है । गांव वालों का कहना है  प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। गांव वालों द्वारा तुरंत ही इस कारखाने की जांच करने की मांग की जा रही है।