कमरे में फंदे से झूलता मिला नव विवाहिता का शव

कमरे में फंदे से झूलता मिला नव विवाहिता का शव

राउरकेला पुलिस जिला अंतर्गत आनेवाले बंडामुंडा थाना क्षेत्र में आनेवाले डी सेक्टर स्थित रेलवे क्वार्टर संख्या डी - 292 , में उस समय खलबली मच गई जब उस क्वाटर में महज साल भर पहले विवाह कर आई नव विवाहिता का शव कमरे में फंदे से झूलता हुआ पाया गया। 
सूत्रों से प्राप्त सूचना के अनुसार उसकी शादी को अभी साल भर ही हुए है।उसकी शादी इस क्वाटर में रहने वाले आशीष पनिग्राही नामक युवक से दिनांक 10-12-2023 को हुई थी और 14 दिसंबर को रात के करीब 9:30 बजे उसके पति ने पड़ोस में रहने वाले अपने एक रिस्तेदार को, बताया की उसकी पत्नी ने कमरे को अंदर से बंद कर लिया है और कुछ बोल नहीं रही है, उन्होंने दरवाज़ा खोल कर देखा तो छत पर लगे पंखे से दुपट्टा से बने फंदे पर नव विवाहिता का शव झूल रहा था। 
उसे फंदे से उतारकर तत्काल  बंडामुंडा रेलवे अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया l इसपर रिश्तेदारों का कहना है की पिछले कुछ दिनों से वह बहुत परेशान रह रही थी। ऐसा कहा जा रहा है कि उसके पति , आशीष का किसी दूसरी औरत के साथ भी नाजायज सम्बन्ध थे जो एक रेलवे कर्मचारी है और टाटा में कार्यरत है, इस सिलसिले में राउरकेला के सेक्टर -3 स्थित महिला थाने में भी पति पत्नी के बीच समझौता कराई गई थी। मगर वह अपने हरकतों से बाज नहीं आ रहा था, मृतिका के रिश्तेदारों का कहना है की, उसने फांसी नहीं लगाई है, बल्कि एक सोची समझी साजिश के तहत उसकी हत्या की गई है। फिलहाल इस संबंध में पुलिस मामला दर्ज कर विभिन्न पहलुओं की जांच पडताल कर रही है।