कब थमेगी कोयले की चोरी
अनुराग आचार्य (
चोरी के कोयले से भरी ट्रक जब्त तीन गिरफ्तार
ओड़िशा के अंगुल जिला में स्थित कोयलांचल तालचेर में इन दिनों चोरी की घटनाएं थमने का नाम नही ले रही है।
तालचेर के कोयलारी थाना क्षेत्र में आनेवाले भरतपुर कोयला खान से अनोखे उपाय से एक ट्रक (ओडी 02 ए एम 2925) में 17 टन कोयला लादकर चोरी से लेकर जाते समय ओडिशा औद्योगिक सुरक्षा बल ने किसी माध्यम से सुचना पाकर उक्त ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया और कोयलालारी पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस के अनुसार इस मामले में संलिप्त पडोसी राज्य झारखंड के चालक मोहम्मद आलम, लक्ष्मणपुर ग्राम के कार्तिक बेहरा एवं भरतपुर उसीपी के एक सुरक्षा कर्मी को गिरफ्तार कर कोर्ट चालान कर दिया है।
प्रश्न उठता है कि इतनी कडी सुरक्षा व्यवस्था के बाद भी खान के अंदर से कोयला चोरी कैसे हो जाती है।





