कैदियों एवं बिकलांगों का टीकाकरण

कैदियों एवं बिकलांगों का टीकाकरण

सौ.जिला सुचना एवं लोक जनसंपर्क अधिकारी ( सुंदरगढ़ ) : सुंदरगढ़ जिले में विभिन्न वर्ग के लोगों को टीका लगाने के लिए प्रशासन कदम उठा रहा है.  सुंदरगढ़ जिला जेल में 45 प्लस श्रेणी के कैदियों और आस्था गृह में रहने वाले मानसिक विकलांगो के टीकाकरण के लिए मंगलवार को विशेष शिविर लगाया गया |

 जिला जेल में बंद 439 कैदियों में 86 कैदियों को टीका लगाया गया है।  अन्य कैदियों को अगले चरण में टीका लगाया जाएगा।  जेल कर्मचारियों को पहले ही टीका लगाया जा चुका है।  जेल को कोविड संक्रमण से बचाने के लिए प्रशासन द्वारा तरह-तरह के इंतजाम किए जा रहे हैं।

 इसी तरह सुंदरगढ़ में मानसिक रूप से बीमारों को आश्रय प्रदान करने और उन्हें उपचार प्रदान करने के लिए एक आस्था गृह है। इस आस्था गृह में रहने वाले कुल 105 लोंगों और आठ कर्मचारियों का भी टीकाकरण किया गया।

आस्था गृह में टिकाकारण कार्यक्रम के दौरान सुंदरगढ़ जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सरोज कुमार मिश्र उपस्थित रहकर जिला जेल और आस्था गृह में टीकाकरण कार्यक्रम का निरीक्षण किया. इस विशेष टीकाकरण कार्यक्रम का संचालन जिला सामान्य अस्पताल के एपीएम सत्यब्रत पाणिग्रही और आईसीए संयुक्ता मोहंती ने किया।