ओड़िशा में 1124 प्रशासनिक पद रिक्त

ओड़िशा में 1124 प्रशासनिक पद रिक्त

सतीश शर्मा (उप संपादक) 
भुवनेश्वर:  24 फरवरी: ओडिशा में विभिन्न प्रशासनिक सेवाओं के कुल 1,124 पद वर्तमान में रिक्त हैं। यह जानकारी मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी  ने दी।
सोमवार को राज्य विधानसभा  में प्रदीप कुमार दिशन द्वारा पूछे गए प्रश्न का उत्तर देते हुए सदन
को सूचित किया  ।
मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य के लिए भारतीय प्रशासनिक सेवा  भारतीय पुलिस सेवा , भारतीय वन सेवा , ओडिशा प्रशासनिक सेवा  ओडिशा पुलिस सेवा  और ओडिशा वित्त सेवा के कुल 4,741 स्वीकृत पद हैं।
इन स्वीकृत पदों के मुकाबले वर्तमान में:
248 आईएएस ,67 आईपीएस,
66 आईएफएस, 330  ओएएस
146 ओपीएस, 473 ओएफएस पद भरे हुए हैं। शेष 1,124 पद रिक्त हैं, जिनमें शामिल हैं:
42 आईएएस  ,67 आईपीएस
66 आईएफएस, 330  ओएएस
146 ओपीएस,473 ओएफएस।
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि आईएएस, आईपीएस और आईएफएस के पदों पर नियुक्ति केंद्र सरकार द्वारा की जाती है। जबकि ओएएस, ओपीएस और ओएफएस के रिक्त पदों को भरने के लिए राज्य सरकार आवश्यक कदम उठाती है ताकि समयबद्ध भर्ती सुनिश्चित की जा सके।
उन्होंने यह भी बताया कि वर्तमान में 27 आईएएस अधिकारी, 28 आईपीएल अधिकारी और 7 आईएएफ अधिकारी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत हैं।