ओडीएमएम ने शारदा प्रसाद नायक को मंत्री बनने पर दी बधाई

ओडीएमएम ने शारदा प्रसाद नायक को मंत्री बनने पर दी बधाई

हरहर शंम्भू चौधरी (मुख्य संपादक)

सुंदरगढ़ जिला के स्मार्टसिटी राउरकेला विधायक शारदा प्रसाद नायक को बिजद द्वारा श्रम व ईएसआई मंत्री बनाए जाने पर राउरकेला वासियों ने उन्हें सम्मानित किया। 
अग्रसेन भवन में मंत्री शारदा प्रसाद नायक के सम्मान में एक सम्मान सभा का आयोजन किया गया था। इस सम्मान सभा में राउरकेला के कई संगठनो की ओर से उनका सम्मान किया गया,जिसमें प्रमुख रूप से ओड़िशा डिजिटल मीडिया महासंघ (पत्रकार संगठन) सामाजिक संगठन, स्वयंसेवी संस्थाएं, राजनैतिक संगठन,व्यापारिक संगठन शामिल थे। 
इस अवसर पर सभी ने उन्हें तोहफे भेंट किए। ओडिशा डिजिटल मीडिया महासंघ की ओर से ओडीएमएम के ट्रस्टी मनोज सतपती, हरहर शंभु चौधरी, राजू तिवारी, सुभाष गुप्ता, इंद्रा मिस्त्री, एवं सदस्य लखन लोहार,आषिश,बाबू मलिक,बिश्वजिता,निरंजन वर्मा,गणपति दास,महेश्वर सिंह, राहुल सोनकर आदि लोगों द्वारा शारदा प्रसाद नायक को फूलों का गुलदस्ता, अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित करने के साथ अमरूद का एक पौधा भेट स्वरूप दिया गया। 

इस अवसर पर मंत्री श्री नायक ने उपस्थित सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मेरा यह सपना है कि राउरकेला एक समृद्ध शहर बने। मैं आपके लिए सिर्फ शारदा प्रसाद नायक हूँ, और हमेशा रहूंगा। आपने मुझे एक पार्षद से मंत्री बनाया इसके लिए मैं पूरे राउरकेला वासियों का ऋणी हूँ। राउरकेला शहर एक ऐसा शहर है जहाँ जहाँ सैकड़ों स्वयंसेवी संस्थाएं लोक हित में हमेशा कार्यक्षम रहती है,और लोक सेवा कर सरकार की मदद करती है। इसके लिए स्थानीय स्वयंसेवी संस्थाओं का मैं बीजद की ओर से  आभार प्रकट करता हूँ।