ऐसे जाने आपका मोबाइल नंबर और बैक खाता से आधार लिंक है या नहीं
यूआईडीएआई ने मोबाइल नंबर और बैंक सीडिंग स्थिति का पता लगाने की प्रक्रिया इस प्रकार साझा की है
1. पंजीकृत मोबाइल नंबर सत्यापित करने के लिए
i. https://myaadhaar.uidai.gov.in/ पर जाएं
ii. ईमेल/मोबाइल सत्यापित करें पर क्लिक करें
iii. आधार नंबर, मोबाइल नंबर और कैप्चा प्रदान करें
iv. सिस्टम एक संदेश भेजेगा कि या तो मोबाइल नंबर आधार नंबर के साथ पंजीकृत है या पंजीकृत नहीं है।
2. यह सत्यापित करने के लिए कि पंजीकृत मोबाइल को ओटीपी प्राप्त हो रहा है या नहीं
i. https://myaadhaar.uidai.gov.in/ पर जाएं
ii. लॉग इन पर क्लिक करें
iii. आधार नंबर और कैप्चा प्रदान करें
iv. सिस्टम स्वचालित रूप से पंजीकृत मोबाइल नंबर पर ओटीपी भेजेगा।
3. बैंक सीडिंग स्थिति सत्यापित करने के लिए
v. https://myaadhaar.uidai.gov.in/ पर जाएं
vi. “बैंक सीडिंग स्थिति” पर क्लिक करें
vii. आधार नंबर, मोबाइल नंबर और कैप्चा प्रदान करें
viii. सिस्टम बैंक खाता सीडिंग विवरण दिखाएगा





