एस.सी.बी. में ई.सी.एम.ओ.की माँग

एस.सी.बी. में  ई.सी.एम.ओ.की माँग

सुभाष गुप्ता (संवाददाता)

ओडिशा के कटक स्थिय श्रीराम चन्द्र भंज मेडिकल कालेज एवं अस्पताल मे एक्स्ट्राकोर्पोरियल मेम्ब्रेन ऑक्सीजनेशन (ई.सी.एम.ओ)  व्यवस्था की मांग! 

कटक स्थित श्रीराम चन्द्र भंज मेडिकल कालेज एवं अस्पताल ("एस.सी.बी) मे एक्स्ट्राकोर्पोरियल मेम्ब्रेन ऑक्सीजनेशन (ई.सी.एम.ओ) व्यवस्था के लिए भाजपा युवा नेता ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है।
बताते चले कि कटक के एस.सी.बी मेडिकल कालेज एवं अस्पताल में ओडिशा के विभिन्न क्षेत्रो से गंभीर हालत में कोरोना संक्रमित मरीज यहाँ आ रहे है।
कोरोना की दूसरी लहर में फेफड़ों के गंभीर संक्रमण से कई मरीजो की जान चली गई, फेफड़ों के संक्रमण वाले रोगियों के लिए,ई.सी.एम.ओ.प्रणाली ही एकमात्र विकल्प है।
ओडिशा में  ई.सी.एम.ओ  की व्यवस्था ना रहने पर प्रतिदिन सैकड़ों लोगों की मौत हो रही हे,इस मौत के तांडब को रोकने के लिए और ई.सी.एम.ओ, प्रणाली से रोगी को कृत्रिम तरीके से ऑक्सीजन दिया जा सकेगा।
ई.सी.एम.ओ का इलाज बहुत महंगा होता हे, जिसमे मरीजो को रोजाना दो लाख रुपये से ज्यादा  खर्च करना पड़ता हैं, और इस इलाज के लिए दुसरे राज्यो में जैसे चेन्नई और कलकत्ता जाना पड़ता है, जो गरीबों के लिए संभव नहीं है। केंद्र सरकार की ओर से  भुवनेश्वर एम्स में दो ई.सी.एम.ओ मशीन लगाने की व्यवस्था की गई हे,लेकिन कटक में ई.सी.एम.ओ.चिकित्सा प्रणाली उपलब्ध न होने पर,भाजपा युवा मोर्चा के राज्य समन्वयक स्मृति रंजन मिश्र ने अतिशीघ्र कटक एस.सी.बी  मेडिकल में ई.सी.एम मशीन की व्यवस्था के साथ इसे संचालित करने के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर मशीन संचालित करने के लिए तकनीशियनों की नियुक्ति करने के संबंध में मुख्यमंत्री को एक मांग पत्र के माध्यम से निवेदन किया हैं। युवा नेता स्मृति रंजन का कहना हे  "इससे आने वाले दिनों में गरीब और मध्यम वर्ग की जान बच सकेगी और इलाज के लिए राज्य से बाहर नहीं जाना पड़ेगा "।