एलन मस्क के पिता एरल मस्क ने किए हनुमानगढ़ी के दर्शन
धर्मेन्द्र कुमार सिंह (रिपोर्टर)
अयोध्या । विश्व के सबसे धनी व्यक्ति एलन मस्क के पिता, एरल मस्क, ने आज अयोध्या पहुंचकर प्रसिद्ध हनुमानगढ़ी मंदिर में दर्शन-पूजन किया। उनके आगमन से स्थानीय लोगों और मंदिर प्रशासन में उत्साह का माहौल देखा गया।
दर्शनोपरांत, एरल मस्क को पूज्य संजय दास महाराज (उत्तराधिकारी- धर्म सम्राट श्रीमहंत ज्ञानदास महाराज) और वरिष्ठ पुजारी हेमंत दास महाराज द्वारा आशीर्वाद स्वरूप बजरंगबली की एक प्रतिमा और रामनामा भेंट किया गया।
मंदिर के पुजारियों ने बताया कि श्री मस्क ने हनुमानजी महाराज के प्रति अपनी गहरी श्रद्धा व्यक्त की। यह दौरा अयोध्या की बढ़ती वैश्विक पहचान का एक और उदाहरण है, जहां दुनिया भर से लोग आध्यात्मिक शांति और दर्शन के लिए आ रहे हैं।





