एक बार फिर पकडा़ गया गौमांस से लदी वाहन

एक बार फिर पकडा़ गया गौमांस से लदी वाहन

रामप्रवेश चौधरी (संपादक) 

सुंदरगढ़ जिला के राउरकेला शहर से लगे फर्टिलाइजर स्थित रंगीला चौक के समीप 11/07/2022 की सुबह गौ मांस से भरा एक बोलेरो  पिकअप वाहन (ओडी 14सी 2379) पकड़ा गया, यह वाहन  लाठीकटा से राउरकेला के नालारोड आ रहा था, किसी सूत्र से यह सूचना बजरंग दल को मिला बजरंग दल ने इसकी सूचना जोल्डा़ पुलिस चौकी को दी। सूचना के आधार पर पुलिस नेत्वरित कार्यवाही करते हुए रंगीला चौक के पास गौ मांस से भरा पिकअप को पकड़ा, और जाँच पड़ताल कर रही हैं।
बताते चले कि सुंदरगढ़ जिला में बूचड़खाना की अनुमति ना होने के बावजूद इस तरह की गौ चालान एवं गौ मांस की चालान की घटना बार-बार हो रही है इसके बावजूद पुलिस की ओर से किसी तरह की कार्रवाई ना करना अनेक तरह की सवाल खड़ी कर रही है बजरंग दल की ओर से बार बार चेतावनी देने के बावजूद आए दिन गौ चालान हो रही है। 
लोगो में इस बिषय को लेकर काफी रोष देखा जा रहा है,सबके मन में एक ही प्रश्न उठ रहा है कि क्या प्रशासन आंँखें बंद  कर इस तरह का  गौ चालान/गौमाँस चलान होते देखते रहेगी ?

 संवाददाता रामप्रवेश चौधरी ओडिशा मो न 7008439627