एक को बचाते बचाते तीन और मरे

एक को बचाते बचाते तीन और मरे
एक को बचाते बचाते तीन और मरे

आज छत्तीसगढ़ के कटघोरा से एक आश्चर्यजनक किंतु दिल दहला देने वाली घटना से अंचल में सनसनी फैल गई है। प्राप्त सूचना के अनुसार कुएं में गिरे अपने पिता को बचाने गई बेटी समेत चार लोगों की कुएं के अंदर संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। 
इस खबर से अंचल में एक ओर जहाँ हड़कंप मचा हुआ है वहीं दूसरी ओर मातम का माहौल बना हुआ है। पूरे मामले की जांच में जुटी पुलिस। सूचना है कि एक व्यक्ति जो एक कुएँ में गिर गया था उसे बचाने के लिए उसकी बेटी कुएँ में उतरी पर उसकी भी मौत हो गई। घ

टना की सूचना पाकर पड़ोस के दो लोग बाप बेटी को बचाने के लिए कुएं में कूद पडे़ लेकिन कुएँ के अंदर उनकी भी मौत हो गई। इस तरह एक के बाद एक कुएं में चार लोगों की मौत हो जाने से गावँ में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर घटना स्थल पर तत्काल पहुची पुलिस ,मौके पर कुएं के पास लगी लोगों की भीड़।

यह घटना कटघोरा थाना क्षेत्र के ग्राम जुराली के डिपरा पारा गाँव की है।छत्तीसगढ़ में शक्ति जिले के बाद कोरबा जिले में घटी इस तरह की दूसरी घटना से प्रशासन में हड़कंप मच गया है।