उत्तर मध्य मंडल के नये पुलिस उप महानिरिक्षक के पद पर बृजेश
अनुराग आचार्य (व्योरोचीफ)
तालचेर:
तालचेर के वरिष्ठ भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी बृजेश कुमार राय ने उत्तर मध्य मंडल जिला डीआईजी के रूप में जिम्मेदारी स्वीकार कर ली है. इससे पहले उन्होंने करीब 5 साल तक गंजाम में बतौर पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यरत थे। और जुलाई 2017 से मार्च 2018 तक अंगुल जिले में पुलिस अधीक्षक के तौर पर काम कर लोगों के चहेते बन गए। उनका प्रदर्शन, बहादुरी, निष्पक्षता,ऐसी थी कि रोजाना सुबह एक रेसिंग साइकिल पर सवार होकर स्वयं ही जिले के सभी थानों का चक्कर लगाते थे,इस क्षेत्र में वे बहुत लोकप्रिय थे। उस वक्त थानों में चहल-पहल थी और माफियाओं में खौफ फैल गया था। हालांकि जब उनके डीआईजी के पद पर पदोन्नती की खबर फैली तो तालचेर समेत पूरे जिले में न्याय मिलने की उम्मीद से लोगों का विश्वास दोगुना हो गया है।





