नेहरू कप क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ

नेहरू कप क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ

राउरकेला शहर से लगे तिलकानगर बस्ती के मैदान में नेहरू कप क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया। 
इस टूर्नामेंट का शुभारंभ मुख्य अतिथि संतोष राजन (समाजसेवी) ने किया,इस अवसर पर सम्मानित अतिथि बाबू एवं नेहरू क्लब के सदस्य गणेश चौधरी, दुर्योधन राव, राजा प्रसाद,दीपक चौधरी, आयुस पांडे, संदीप, तारू, गुलटू आदि उपस्थित थे। 
"नेहरू क्लब तिलकानगर" द्वारा आयोजित सप्ताह भर खेले जाने वाली इस टूर्नामेंट में कुल बीस टीमो ने भाग लिया है। 
प्रतिदिन दो टीमो के बीच होने वाले इस मुकाबले में 12 ओवर की पारी खेली जाएगी।
टूर्नामेंट के अंतिम दिन बिजेता, उप बिजेता, मैन आफ दी मैच, बेस्ट फील्डर, बेल्ट बैटमैन, बेस्ट बोलर को ईनाम देकर सम्मानित किया जाएगा। 
जिसमें बिजेता टीम को प्रथम पुरस्कार के दस हजार नगद व ट्राफी दी जाएगी, वही उप बिजेता टीम को आठ हजार नगद व ट्राफी दी जाएगी।