उत्कल दिवस के अवसर पर विद्यार्थीयो को सम्मानित किया गया
अनुराग आचार्य (व्योरोचीफ)
तालचेर प्रशासन द्वारा ओडिशा दिवस (उत्कल दिवस) मनाया गया।
ओडिशा राज्य कभी अपनी कला संस्कृति, भाषा, साहित्य, व्यापार सामाजिक और सैन्य परंपराओं के लिए जाना जाता था। इसी को ध्यान में रखते हुए आज ओडिशा के कोने-कोने में उत्कल दिवस के रूप में जश्न मनाया जाता है।
उत्कल दिवस के अवसर पर तालचेर उप-जिला आयुक्त कार्यालय से विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों और संस्थानों के विद्यार्थी व सदस्य एक शोभायात्रा निकालकर तालचेर शहर का चक्कर लगाते हुए तालचेर नगर पालिका के टाउन हॉल तक पहुंच गया। उत्कल संगीत की प्रस्तुति के बाद दीप प्रज्ज्वलन, अतिथि परिचय के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि तालचेर के विधायक डॉ. ब्रजकिशोर, तालचेर के मेयर डॉ. के.एस. देवी प्रसाद मिश्रा उपस्थित थे, जबकि तालचेर के उप जिलाधिकारी बिश्वरंजन रथ, तालचेर तहसीलदार मनमथ नायक, नगर निगम अधिकारी रश्मिरेखा अमानत ने अपने वक्तव्य में इस दिन के महत्व पर जोर दिया। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
इस समारोह में युवराज हाई स्कूल, बालिका हाई स्कूल, विवेकानंद, शिशुमंदिर, सेंटज़ोन एम्बुलेंस अनंत, सेंटज़ोन एमसीएल, सिविल डिफेंस, रेड क्रॉस, टोफनी यूथ यूनियन और अन्य सदस्यों ने भाग लिया।





