उच्च विद्द्यालयों को खोलने कि तैयारी
रामप्रवेश चौधरी (संवाददाता)
सुंदरगढ़ जिला के राजगांगपुर शहर स्थित सभी स्कूलों एवं कॉलेजों के खुलने के आगाज को देखते हुए बीजू जनता दल के कार्यकर्ताओं ने बीजद टाउन अध्यक्ष राजेंद्र बेहरा के नेतृत्व में शहर के सभी हाई स्कूलों को सैनिटाइजर मशीन की सहायता से सेनीटाइज किया
बीजू जनता दल राजगांगपुर कस्बे की टीम ने बीजद नगर अध्यक्ष राजेंद्र बेहरा के नेतृत्व में बीजद कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय विद्यालय, गांधीबल हाईस्कूल, सेंट मैरीज गर्ल्स हाईस्कूल जैसे सभी स्कूलों में कक्षा 10 वीं और कक्षा 12 वीं में स्वच्छता कार्य फिर से शुरू किया और सभी कक्षाओ को सेनीटाइज किया गया | कोरोनावायरस के महामारी ने विद्यार्थियों के भविष्य पर एक तरह से प्राकृतिक रूप से ग्रहण लग गई है| बिद्यार्थियों के भविष्य एवं कोरोना मरीजों के घटते ग्राफ को देखते हुए वर्तमान में सरकार स्कूलों क्रमवार खोलने के लिए निर्णय लिया है | इस सरकारी निर्देश को देखते हुए बीजू जनता दल की ओर से यह सराहनीय कदम बताई जा रही है |
आपको बता दें कि आज से दसवीं और बारहवीं कक्षाओं के लिए स्कूल खुल गई है अब देखना यह है कि आगामी दिनों में और विद्यार्थियों के भविष्य को देखते हुए सरकार क्या कदम उठाती है |





