इंडिया जस्ट ट्रांजिशन सेंटर (आईजेटीसी) का शुभारंभ

इंडिया जस्ट ट्रांजिशन सेंटर (आईजेटीसी) का शुभारंभ और जस्ट ट्रांजिशन पर एक नई रिपोर्ट का विमोचन

इंडिया जस्ट ट्रांजिशन सेंटर (आईजेटीसी)  का शुभारंभ

पर्यावरण, स्थिरता और प्रौद्योगिकी के लिए अंतर्राष्ट्रीय मंच (iFOREST),दिल्ली स्थित पर्यावरण संगठन ने लॉन्च किया भारत का पहला
'जस्ट ट्रांजिशन' सेंटर

नई दिल्ली: पर्यावरण, स्थिरता और प्रौद्योगिकी के लिए अंतर्राष्ट्रीय मंच (iFOREST) ​​ने आज एक वर्चुअल इवेंट में अपना इंडिया जस्ट ट्रांजिशन सेंटर (IJTC) लॉन्च किया। इस उद्घाटन समारोह में सांसद सदस्य जयराम रमेश ,जयंत सिन्हा, विनोद कुमार तिवारी; आदि सांसदों ने भाग लिया।

इस कार्यक्रम में ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले से जिला अधिकारी व मजिस्ट्रेट निखिल पवन कल्याण,ने भाग लिया | श्री कल्याण आईजेटीसी के शुभारंभ पर "आर्थिक, सामाजिक और नीतिगत गतिशीलता ऑफ जस्ट ट्रांजिशन" पर पैनल का हिस्सा थे, जहां उन्होंने गैर-खनन में आजीविका विविधीकरण में डीएमएफ की भूमिका पर जोर दिया। जब एक उचित अजिविका सुनिश्चित करने कि बात आती है तो कृषि जैसे कार्यों के लिए  जिला खनन कोष (डीएमएफ) निवेश का एक बड़ा दायरा प्रदान करता है

जिला अधिकारी ने कहा कि लोगों की आय में सुधार के लिए जिला कृषि आजीविका में निवेश कर रहा है,किसी भी परिवर्तन के लिए लोगों को विश्वास में लेना महत्वपूर्ण होगा और खनन क्षेत्रों में संसाधनो को सामुदायिक निर्णय लेने के माध्यम से बदला जा सकता है। उन्होंने कहा, "फंड के अलावा, हमारे पास जिला स्तर पर क्षमता के साथ-साथ तकनीकी विशेषज्ञता भी होनी चाहिए ताकि फंड को प्रभावी ढंग से इस्तेमाल किया जा सके।"

ओडिशा राज्य देश के शीर्ष तीन कोयला उत्पादक राज्यों में शामिल है। अनुगुल, सुंदरगढ़ और झारसुगुड़ा राज्य के सबसे बड़े कोयला उत्पादन करने वाले जिले हैं। तीनों जिलों में कोयला आधारित ताप विद्युत् संयंत्र भी हैं।

दरासल कोयला आधारित राज्यों में ऐसे केंद्र की जरूरत पहले से ही महसूस की जा रही है. झारखंड जैसे कई राज्यों में, गैर-लाभकारी कारणों से कोयला खदानों को अस्थायी या स्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। कई खदानें बिना उचित कारण के बंद किये जा रहे हैं,इन खनन क्षेत्रों में सामाजिक-आर्थिक परिवर्तन की योजना है।

दरअसल, कोयला आधारित राज्यों में ऐसे केंद्र की जरूरत पहले से ही महसूस की जा रही है. झारखंड जैसे कई राज्यों में, गैर-लाभकारी कारणों से कोयला खदानों को अस्थायी या स्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। कई खदानें बिना उचित कारण के बंद की जा रही हैं और खनन क्षेत्रों के सामाजिक-आर्थिक परिवर्तन की योजना है।
आईजेटीसी राज्य और जिला स्तर पर विभिन्न हितधारकों के साथ काम करेगा।
  एक न्यायसंगत योजना के लिए वित्तपोषण एक महत्वपूर्ण मुद्दा होगा, और डीएमएफ शुरुआत का एक बिंदु हो सकता है। देशव्यापी जिला खनन कोष लगभग रु. 47,600 करोड़ जिसमें ओडिशा का 26% हिस्सा है। कोयला उत्पादन जिलों का कुल राज्य डीएमएफ संग्रह का लगभग 24% हिस्सा है, जिसमें सबसे अधिक योगदान सुंदरगढ़ जिला के अनुगुल और झारसुगुडा से आता है। 
 जिला स्तर पर डीएमएफ आजीविका में विविधता लाने और स्थानीय क्षेत्रों के लिए सामाजिक आधारभूत संरचना बनाने के लिए निवेश शुरू करने का मौका प्रदान करते हैं।निदेशक" श्रेष्ठ बनर्जी, ने कहा, "डीएमएफ एक अनटाइड और नॉन-लैप्सेबल फंड है, जो अल्प अवधी और लम्बे समय के लिए निवेश के अवसर पैदा करता है।  
झारखंड के प्रमुख कोयला खनन जिला हजारीबाग के सांसद जयंत सिन्हा ने कोयला खनन क्षेत्रों में न्यायपूर्ण परिवर्तन के लिए योजना शुरू करने की आवश्यकता पर बल दिया।