इंटर पंचायत हाकी मैच में उरमई की टीम बिजयी

सुंदरगढ़ जिला के नुआगांव प्रखण्ड अंतर्गत आनेवाले उरमई पंचायत के खेल मैदान में आज 23 वां इंटर पंचायत ओल्ड इयर सेलीब्रेसन हाकी 2025 का अंतिम मैच कुलागोजो और उरमई की टीम के बीच खेला गया। यह मैच 17 टीमों के बीच खेला गया। जिनमें से उरमई और कुलागोजो की टीम फाइनल में चढी। और आज इन दोनों टीमों के बीच अंतिम मैच खेला गया। यह मैच काफी रोमांचक रही। दो पारीयो में खेली गई इस मैच के पहले पारी तक दोनों टीमों में से कोई भी टीम गोल नहीं कर पाई थी। मध्याह्न के बाद आरंभ हुई मैच में कुलागोजो उरमई पर एक गोल दाग पाया, इसके जबाब में खेल का बेहतर प्रदर्शन करते हुए, उरमई की टीम ने कुलागोजो पर दो गोल दाग कर बिजेता ट्राफी अपने नाम किया। उरमई की टीम के करमा वेग ने पहला और दिलकन बेग ने दूसरा गोल कुलागोजो पर दागा। बिजेता टीम उरमई को मुख्य अतिथि विधायक रोहित जोसेफ तिर्की द्वारा 6 हजार पांच सौ रूपये का चेक और‌ ट्राफी प्रदान‌ की गई और उप विजेता रहे कुलागोजो की टीम को पांच हजार का चेक और‌ ट्राफी प्रदान किया गया। वही प्लेयर आफ द मैच सुनिल टोप्पो और मैन आफ द मैच का पुरस्कार बिलकेन बेग को दिया गया। 
खेल का शुभारंभ सम्मानित अतिथी नुआगांव प्रखण्ड की अध्यक्षा विश्वासी टोप्नो‌ ने फीता काट कर किया। आज के मैच में मुख्य अतिथि विरमित्रापुर विधायक रोहित जोसेफ तिर्की, सम्मानित अतिथी नुआगांव प्रखण्ड अध्यक्षा विश्वासी टोप्नो‌, उरमई सरपंच बिरसा ओराम, चीता पीढी सरपंच एतो खाखा, बागडेगा सरपंच महेश्वर एक्का, जोजोदा सरपंच बिरसा भेंगरा भेंगरा, मेनमेना सरपंच तोफिल तिर्की, अंकुर पाली सरपंच सुशील टोप्पो, खुटगांव सरपंच सुमित्रा ओराम , उरमई पंचायत समिति सिवांती एक्का उपस्थित थे। 
अतिथीयों का स्वागत स्थानीय लोगों द्वारा पारंपरिक नृत्य संगीत  से किया गया। सभी अतिथियों ने  खिलाड़ीयों के साथ औपचारिक मुलाकात कर उनका हौसला बढाया। आज इस खेल मैदान के सौंदर्यीकरण के लिए पांच लाख रुपये की योजना का शिलान्यास विधायक रोहित जोसेफ तिर्की द्वारा किया गया। 
अपने भाषण में विधायक श्री तिर्की ने कहा कि गाँव के बच्चों को खेलों में बढ़ चढ़ कर भाग लेना चाहिए। खेल से तन मन तंदरुस्त रहता है और‌ आगे चलकर कई नौकरियों में इसका लाभ भी मिलता है। 
आज के हाकी प्रतियोगिता के दौरान अतिथीयों और उपस्थित खिलाड़ीयों दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए स्थानीय बच्चों‌ ने बेहतरीन रंगारंग सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत‌ किया। इन नन्हे कलाकारों‌ को पंचायत की ओर से पुरष्कृत‌ किया गया।