आवास योजना से बंचित दस कठीया कलाकार का परिवार

आवास योजना से बंचित दस कठीया कलाकार का परिवार

ओडिशा में जहाँ कलाकारों को उचित सम्मान मिल रहा है। वही दश काठीया कलाकार का परिवार आवास योजना से वंचित होकर रह गया। कालाहांडी जिले में स्थित करलामुंडा ब्लॉक के राजपुर पंचायत गांव के मशहूर दश कठीया कलाकार स्वर्गीय इंद्रमणि भोई का परिवार आवास योजना से वंचित होकर दुख भरी ज़िंदगी जी रहा है।

परिवार के सदस्यों ने बताया कि उनकी बेटी जमा भोई और पत्नी सावित्री भोई। आवास योजना के तहत घर के लिए कई बार आवेदन करने के बाद भी परिवार को इससे वंचित रखा गया है। इस वजह से वे एक टूटी फूटी झोपड़ी में रह रहे हैं। पैसे की कमी के कारण वे घर की मरम्मत नहीं करा पाए हैं। वे पिछले 10 सालों से दयनीय हालत में रह रहे हैं।

आरोप है कि विभागीय  अधिकारियों की लापरवाही के कारण योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। इस बारे में पूछे जाने पर सरपंच कौशल्या राणा ने कहा कि परिवार को जल्द से जल्द प्रधानमंत्री आवास योजना में शामिल करके घर दिया जाएगा।