आय प्रमाण पत्र के लिए कोर्ट एफिडेविट की अनिवार्यता का विरोध
पश्चिमी सिंहभूम जिला के अंतर्गत आनेवाले मनोहरपुर प्रखंड में आय प्रमाण पत्र बनाने में लग रहा है,न्यायालय शपथपत्र ( कोर्ट एफिडेविट ) जिसको लेकर स्थानीय छात्रों को आय प्रमाण पत्र बनाने में बहुत ही कठिनाई हो रही है ।
मनोहरपुर के छात्रों की परेशानी का कारण यह है कि न्यायालय चक्रधरपुर और चाईबासा में स्थित है।
जिसकी दूरी मनोहरपुर से लगभग 80 से 120 किलोमीटर है। इस दूरी को तय करने में तकरीबन 500 से 700 रूपये खर्च हो जाता है,और एफिडेविट बनवाने में ₹400 से ₹600 तक का खर्च करने पड़ते है।इसका फायदा कुछ दलाल किस्म के लोग उठाते हुए जरूरतमंद लोगों से मोटी रकम वसूल रहे है, और एफिडेविट में कुछ गलत अंकित हो जाता है, तो एफिडेविट बनवाने वाले को पुनः उतनी ही धनराशी खर्च करनी पड़ती है। ऐसे में मनोहरपुर में रहने वाले छात्रों के वे अभिभावक जो इतना खर्च करने में असमर्थ हैं और प्रखंड सह अंचल कार्यालय ग्रामीण क्षेत्र से ताल्लुक़ रखते है,उनके लिए कोर्ट एफिडेविट बनवाना मील का पत्थर साबित हो रहा है।
यही कारण है कि मनोहरपुर में छात्र संघ आय प्रमाण पत्र के लिए कोर्ट एफिडेविट की अनिवार्यता को खत्म करने की मांग करते हुए इसका विरोध कर रहे है।
अंचल कार्यालय में सौपा गया ज्ञापन
झारखंड स्टेट स्टूडेंट यूनियन मनोहरपुर ईकाई के नेतृत्व में गोवर्धन ठाकुर ने छात्रों की समस्या को देखते हुए आय प्रमाण पत्र बनवाने के लिए कोर्ट एफिडेविट की अनिवार्यता को खत्म करने की मांग को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचल पदाधिकारी को एक लिखित ज्ञापन सौपा,और कहा कि मनोहरपुर प्रखंड के अलावा पश्चिमी सिंहभूम जिला के और भी प्रखंड में पता किया गया है,जहाँ कोर्ट एफिडेविट नहीं लग रहा है।
प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा आश्वासन मिला
प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचल पदाधिकारी ने कहा कि झारखंड सरकार कार्मिक प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग पत्रांक संख्या 713 दिनांक 28-1-2016 के तहत में आय प्रमाण पत्र में एफिडेविट की आवश्यकता है बीपीएल परिवार के लिए कोर्ट एफिडेविट की आवश्यकता नहीं है और छात्रवृत्ति के लिए इस पर विचार किया जाएगा।
इस विरोध के समर्थन में झारखंड स्टेट स्टूडेंट यूनियन मनोहरपुर इकाई के गोवर्धन ठाकुर इसराइल भेगरा, संजय पुर्ती जलियानी बरजो, पुष्पा आईद विजय तोपनो, जेरमियास केरकेट्टा संध्या भुईया प्रतपा लुगून विरेंद्र बरजो सहित काफी सख्या में छात्र उपस्थित थे।





