आयकर विभाग के हत्थे चढा़ पूर्व खान कर्मचारी 

आयकर विभाग के हत्थे चढा़ पूर्व खान कर्मचारी 

अनुराग आचार्य (व्यौरोचीफ) 

तालचेर कोयला खान में कार्यरत अवकाशप्राप्त पूर्व खान कर्मचारी के घर आयकर विभाग का पड़ा छापा,
बीते कल सुबह के ग्यारह बजे से देर शाम तक आयकर विभाग की जांच जारी थी। 
अवकाश प्राप्त कर्मचारी के ऊपर यह आरोप है कि अपने कार्यकाल के दौरान उन्होने कर चोरी की है। आयकर विभाग को किसी सूत्र से जानकारी मिली की उक्त कर्मचारी अपने नौकरी के कार्यकाल के दौरान तालचेर के अमलापाडा़ में एक विशाल वासभवन का निर्माण  किया था और उनका पुत्र विभिन्न साइट के माध्यम से एमसीएल से अर्थ उपार्जन कर रहा था। जिसकी खबर आयकर विभाग को लगी। 
आयकर विभाग के द्वारा की जा रही जांच पड़ताल को लेकर अभीतक कोई सटीक जानकारी उपलब्ध नही हो पाई है।