आठ वर्षीय छात्रा का बालात्कारी गिरफ्तार

आठ वर्षीय छात्रा का बालात्कारी गिरफ्तार

बंडामुंडा़ थाना अंतर्गत आनेवाले बाहागढ़ से एक अमानवीय घटना प्रकाश में आई है। 
पुलिस सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार बाहागढ़ के सुदाम मुर्मू नामक 30-32 वर्षीय व्यक्ति एक आठ वर्षीय प्राथमिक की छात्रा को बहला फुसला कर एकांत में एक कमरे के अंदर ले जाकर वालात्कार किया। 
उक्त छात्रा ने अपने साथ घटी इस घटना की जानकारी अपनी माता को बताई। जिसके बाद ग्रामीणो ने एक बैठक की, इस बैठक में ली गई निर्णय के अनुसार बालात्कारी सुदाम मुर्मू को बंडामुंडा़ थाने के सुपुर्द कर दिया गया। 
खबर लिखे जाने तक चिकित्सीय  मुयायना किया जा रहा है कल इसे सुंदरगढ़ कारागार भेज दिया जाएगा ।