आटो रिक्शा पलटने से सभी सवारी घायल
राउरकेला से बंडामुंडा़ की ओर सवारी लेकर जाती हुई आटो रिक्शा (ओडी 14 एए 2204) तिलकानगर और डीजल कालोनी के बीच पड़ने वाली फुलबाडी़ के निकट संतुलन खोकर पलट गई।इस दुर्घटना में सभी सवारी घायल हो गए, प्रत्यक्षदर्शीयो के अनुसार आटो रिक्शा में महिलाएं एवं बच्चों को मिलाकर कुल 6-7 सवारी थी।
यह आटो रिक्शा पलटते समय सड़क किनारे लगी एक सहजन के पेड़ से लगकर पलटी जिससे नुकसान कम हुआ अगर पेड़ ना होता तो आटो रिक्सा और नीचे गड्ढे में चला जाता। आटो रिक्शा का चालक दुर्घटना के बाद अचेत हो गया। सभी घायलों को उपचार के लिए निकट के तिलकानगर शहरांचल स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया था, जहाँ स्वास्थ्य केंद्र में रोगी देखने का समय समाप्त होने के कारण घायलो को राउरकेला सरकारी अस्पताल ले जाया गया।
ऐसा कहा जा रहा है कि आटोरिक्सा में अचानक ब्रेक लग जाने से यह दुर्घटना हुई है।
खबर लिखे जाने तक घायलो का उपचार जारी है।





