आगामी 22 दिसम्बर को विहिप का त्रिशूल दीक्षा कार्यक्रम

प्रेस विज्ञप्ति : विश्वहिंदू परिषद्, बस्ती 
विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल के तत्वावधान में आगामी 22दिसम्बर दिन रविवार को शौर्य दिवस के उपलक्ष्य में त्रिशूल दीक्षा कार्यक्रम का आयोजन बी आर इंटर कालेज के मैदान में किया गया है। इस कार्यक्रम में विश्व हिन्दू परिषद के केंद्रीय मंत्री राजेन्द्र सिंह पंकज मुख्य वक्ता के रूप में अपना उद्बोधन देंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता बजरंग दल के प्रांत संयोजक गोरक्ष प्रांत दुर्गेश प्रताप राव करेंगे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तपसी धाम आश्रम के महन्त जयबक्स दास  महाराज होंगे। इस कार्यक्रम में अयोध्या मठ के धर्म प्रचारक साकेत भंते बिशेष रूप से उपस्थित रहेगें। कार्यक्रम में सामाजिक और चिकित्सा क्षेत्र के जानेमाने हस्ती डाक्टर दीनानाथ पटेल भी अपने विचार विशिष्ट अतिथि के रूप में रखेंगे। उक्त जानकारी प्रेस विज्ञप्ति जारी कर  बजरंग दल के जिला संयोजक प्रवीण सिंह ने मीडिया को दिया।।