आंगनबाडी़ कर्मीयों ने मनाया सफलता का उत्सव

आंगनबाडी़ कर्मीयों ने मनाया सफलता का उत्सव

रामप्रवेश चौधरी (संपादक) 

ओडिशा में राज्य सरकार के समक्ष आंगनबाडी़ कर्मी विभिन्न दावों को लेकर आंदोलन करने के साथ दावा पत्र शौपने की घटना अक्सर देखा गया है। 
भारतीय मजदूर संघ द्वारा स्वीकृत आल आंगनबाडी़ लेडीज वर्कर एसोसिएसन की ओर से की गई मांगों में मुख्य मुख्य मांगें यह थी कि सभी आंगनबाडी़ कर्मियों को सरकारी घोषित करने के साथ सरकार द्वारा दिए जाने वाले सभी सुविधाएं दी जाएं। दूसरी मांग यह थी कि मिनी आंगनबाडी़ कर्मी भी समान कार्य करती आ रहीं है, किंतु उन्हें कम वेतन देने के साथ सहायिका पद प्रदान नहीं किया गया,इस वहज से मिनी आंगनबाडी़ कर्मी को भी मुख्य आंगनबाडी़ कर्मी किया जाए। 
इस आंदोलन की वजह से विपरीत परिस्थितियों में संघर्ष करते हुए चार आंगनवाडी़ कर्मियों ने अपनी नौकरी गवांईं थी। जिसके बाद सरकार द्वारा 35 आंगनबाडी़ कर्मियों को मुख्य आंगनबाडी़ कर्मी घोषित करने के साथ सहायीका प्रदान किया गया। 
इसपर आंगनबाडी़ कर्मियों ने एक समारोह का आयोजन कर राज्य सरकार को धन्यवाद दिया। 
इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आल ओडिशा लेडीज आंगनबाडी़ वर्कर एसोसिएसन के  राज्य उप सभापति किशोरी पंडा़ ने अपना अहम योगदान दिया। सम्मानित अतिथि के रूप में राज्य संगठन संपादक लक्ष्मण दास, राज्य संयुक्त संपादिका बिमला लाक्रा, सुंदरगढ़ जिला सभापति बसंती बाग, अखिल भारतीय संपादिका अंजली पटेल, राजगांगपुर ब्लाक सभापति धनियाँ किसपोटा, बसंती बाग, व अन्य सदस्य उपस्थित होकर सरकार का धन्यवाद करने के साथ यह आशा प्रकट की कि आगामी दिनों में हमारी अन्य मांगे भी शिघ्र पुरा किया जाए।