अवैध मांस परिवहन कर्ता पर पशु क्रुरता का मुकदमा दर्ज

अवैध मांस बेचने ले जा रहे व्यक्ति को विश्व हिन्दू परिषद् के कार्यकर्ताओं ने पकड़ कर किया पुलिस के हवाले। 
यह घटना श्रावस्ती जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र भंगहा बाजार, निकट काली माता मंदिर की है, जहाँ एक व्यक्ति द्वारा स्कूटी में मांस परिवहन किया जा रहा था।सड़क से गुजरते हुए स्कूटी से बदबू आने पर विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने स्कूटी रोक कर बदबू का कारण जाना चाहा तो पता चला कि स्कूटी में मांस परिवहन किया जा रहा था। जिसके बाद स्कूटी चालक को पकड़ कर पुलिस चौकी के हवाले कर दिया गया। 
संबंधित पुलिस स्कूटी और मांस जब्त कर ली है और युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। और‌ मांस को परिक्षण के लिए भेज दिया गया है। 
स्कूटी चालक की पहचान नूर आलम, निवासी चांद पुरा, जिला बहराइच के रूप में की गई है। आरोपी पर पशु क्रुरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज  कर कार्यवाही की जा रही है।