अवैद्य शराब निर्माण स्थल पर अबकारी विभाग का छापा
राउरकेला आबकारी विभाग अवैद्य महुआ शराब निर्माण पर सख्त होती जा रही है, एक ओर जहाँ इसकी तस्करी पर रोक लगाने के लिए गश्त कर रही है वही दूसरी ओर इस शराब निर्माण किए जानेवाले स्थानो पर लागातार दबिस देकर इसे नष्ट कर रही है।
पिछले दिनों महुआ शराब को राउरकेला शहर व आसपास के क्षेत्रों में लाए जाने से रोकने के लिए गश्ती टीम द्वारा अनेको स्कुटीया, शराब के साथ शराब लेकर आ रहे लोगो को जेल की सलाखो के पीछे भेजा।
इसीक्रम में आज कार्रवाही करते हुए राउरकेला आबकारी विभाग की टीम ने स्थानीय पुलिस और एपीआर बल के साथ बीरमित्रापुर के मजिस्ट्रेट सह अतिरिक्त तहसीलदार मानसा साहू के साथ एक संयुक्त छापेमारी में नुआगाँव ब्लाक के अंकुरपल्ली और कालीछापर क्षेत्र में महुआ शराब बनाने के लिए 25000 (पच्चीस हजार) लीटर जावा के साथ कुल 800 लीटर देशी महुआ शराब जब्त किया गया जिसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।
इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नही हुई है।





