अवैद्य शराब के साथ बिक्रेता गिरफ्तार

अवैद्य शराब के साथ बिक्रेता गिरफ्तार

सुमित जायसवाल (व्योरोचीफ) 

मुखबिरी के आधार पर कार्यवाही करते हुए रायगढ़ के सिटी कोतवाली थाना प्रभारी शनिप रात्रे के नेतृत्व में पुलिस दल ने रियापारा स्थित दीपक उरांव के घर में दबिस देकर, दीपक उरांव द्वारा घर में अवैध रूप से बेची जा रही शराब को कब्जे में लिया। पुलिस ने दीपक उरांव के घर से 16 लीटर महुआ शराब जब्त किया है। इस मामले में पुलिस ने दीपक उरांव (21),पिता - धन सिंह उरांव, के विरूद्ध 34(2),59(क) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर हिरासत में ले लिया है।

इस कार्यवाही में थाना प्रभारी शनिप रात्रे, सहायक उप निरीक्षक सोहन साहु, राकेश शर्मा, प्रधान आरक्षक विक्रम चौरसिया, आरक्षक जग मोहन ओग्रे, उत्तम सारथी, प्रेम सिह राठिया, महिला आरक्षक कस्तूरी राठिया, आदि पुलिसकर्मी शामिल थे।