अवैद्य तरीके से बालू ढुलाई का मामला बना चर्चा का विषय
अनुराग आचार्य (व्योरोचीफ)
तालचेर में गैरकानूनी तरीके से बालू ढुलाई का मामला बना चर्चा का विषय ,जनता का एक ही सवाल इसमें शामिल माफियाओ को पुलिस कब गिरफ्तार करेगी?
तालचेर के मंडपाल स्थित ब्राह्मणी नदी घाट से हाइवा द्वारा गैरकानूनी तरीके से बालू ढुलाई का मामला चौक चौराहो पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
इस मामले में दो चालको की गिरफ्तारी और बालू माफिया ,व वाहन स्वामी पुलिस की गिरफ्त से बाहर होना तालचेर में चर्चा का केंद्र बना हुआ है।
क्या था पूरा मामला
तालचेर में अवैध बालू ढुलाई से करोड़ों रुपए सरकारी राजस्व की हानि हो रही है।
ऐसा ही एक मामला तालचेर में ब्राह्मणी नदी के मुंडापाल घाट से! सामने आया है। जहाँ गैर कानूनी रूप से बालू ढुलाई के उपयोग में लाई जाने वाली छः हाईवा और एक जेसीबी को पुलिस अपने कब्जे में ले ली है। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है और बाकी पुलिस की गिरफ्त से बचने के लिए भाग गए।
इस कारवाई को उप प्रभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) व स्थानीय थाना के पुलिस कर्मीयो ने रात्रि के समय अंजाम दिया है।
पुलिस द्वारा कब्जे में लिए गए हाइवा क्रमांक "ओडी 19 ई 0067, ओडी 19 सी 8967, ओडी 35बी 9592, ओडी 19डी 6455, ओडी 35 एफ 4467,
ओडी 35 ए 6767, है। तथा दो चालक पंचानन साहू (47),मुन्ना मुडा़ (32), को गिरफ्तार किया गया है।
ऐसा कहा जा रहा है कि बाकी चालक पुलिस को देखकर भाग गये।
पुलिस सुत्रो से प्राप्त जानकारी के अनुसार अन्य चालक पुलिस को आता देख वहाँ से भाग निकले। पुलिस को वाहन स्वामीयो के बारे में अभीतक कोई जानकारी नही मिली है।
इस बालू घाट से रोजाना सैकड़ों ट़्रीप बालू तालचेर शहर एवं ग्रामांचलो में ले जाया जाता है। इस गोरख धंधे में बालू माफिया और संबंधित अधिकारी मिलीभगत से मोटी रकम की कमाई कर रहे है, वही राज्य सरकार के राजस्व की हानि हो रही है।





