अयोध्या की पुलिस को मिली हाइटेक बाइक
अयोध्या की पुलिस को और अधिक मजबूत करने के लिए विभाग को 350 सीसी इंजन वाली 5 नई बुलेट मोटरसाइकिलें मिली हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर गौरव ग्रोवर और पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बलवंत चौधरी ने स्वयं इन मोटरसाइकिलों का ट्रायल किया।
इन अत्याधुनिक मोटरसाइकिलों में हूटर, हेलमेट और जरूरी फाइल रखने की सुविधा दी गई है, जिससे पुलिस की कार्यक्षमता और तेज होगी।
अब अपराधियों पर नकेल कसने के लिए पुलिस और भी तेजी से घटना स्थल पर पहुंच सकेगी।





