अपहृता को बहला फुसलाकर भगाने में सहयोग करने वाला एक वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

अपहृता को बहला फुसलाकर भगाने में सहयोग करने वाला एक वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

अपहृता को बहला-फुसलाकर भगाने में सहयोग करने वाला 01 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार,
थाना नवीन मॉडर्न पुलिस की प्रभावी कार्रवाई, अभियुक्त गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया,

धरमेंद्र सिंह (संवाददाता) 

पुलिस अधीक्षक  राहुल भाटी के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे प्रभावी अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक  चंद्रकेश सिंह के मार्गदर्शन एवं *क्षेत्राधिकारी इकौना  आलोक कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में *थानाध्यक्ष श्री जयहरि मिश्रा* के नेतृत्व में थाना नवीन मॉडर्न पुलिस टीम द्वारा अपहृता को बहला-फुसलाकर भगाने में सहयोग करने वाला 01 वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

घटना का संक्षिप्त विवरण

दिनांक 12.06.2026 को वादिनी द्वारा थाना नवीन मॉडर्न पर प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया गया कि दिनांक 09.06.2026 को मुख्य अभियुक्त द्वारा उसे शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाया गया, जिसमें उसके रिश्तेदार परमजीत यादव द्वारा सहयोग किया गया। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना नवीन मॉडर्न पर मु0अ0सं0 75/2026 धारा 87, 115(2), 352 बीएनएस पंजीकृत किया गया। विवेचना के दौरान प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में धारा 69 एवं 61(2) बीएनएस की वृद्धि की गई।

विवेचना के क्रम में वांछित अभियुक्त परमजीत यादव पुत्र श्यामता यादव निवासी जोगिया कला, थाना ललिया, जनपद बलरामपुर को दिनांक 28.06.2026को विजयीपुरवा कटरा बस स्टाप से लगभग 50 मीटर आगे इकौना रोड से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-परमजीत यादव पुत्र श्यामता यादव निवासी जोगिया कला थाना ललिया, जनपद बलरामपुर।