आरंभ हुई 84 कोसी परिक्रमा
प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी चौरासी कोसी परिक्रमा विश्व हिंदू परिषद के तत्वाधान में 13 अप्रैल से मखक्षेत्र मखोड़ा से धूमधाम से हजारों संतों और राम भक्तों के साथ हर्ष उल्लास के साथ विधि विधान से प्रारंभ हुई जगह-जगह फूलमाला से पुष्प बरसा कर यात्रा का स्वागत राम भक्तों ने किया

यात्रा का प्रथम पड़ाव रामरेखा मंदिर रहा यात्रा की अगुवाई विश्व हिंदू परिषद के माननीय सुरेंद्र, अखिल भारतीय परिक्रमा प्रमुख के नाते अगुवाई की रामरेखा मंदिर पर श्रद्धालुओं द्वारा भंडारे का आयोजन किया गया जहा रामरेखा मंदिर के महंत दयाशंकर दास ने संतों का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया 14 अप्रैल को दूसरे दिन यात्रा स्नान ध्यान के बाद भोर में ही शुरू हो गई यात्रा का स्वागत विशेश्वरगंज बाजार में प्रधान बलवंत सिंह एवं एवं सुनील सिंह ने किया तथा अल्पहार की व्यवस्था की यात्रा में व्यवस्था की दृष्टि से विश्व हिंदू परिषद के विभाग संगठन मंत्री श्रीमान मनीष जी दिनेश जी जिला मंत्री विवेक सिंह सोनू जिला सह मंत्री धर्मेंद्र जी जिला संयोजक बजरंग दल प्रवीण सिंह एवम् विश्व हिंदू परिषद के तमाम कार्यकर्ता व्यवस्था की दृष्टि से लगे रहे यात्रा 10:00 बजे के करीब हनुमान बाग चकोही पहुंची यहां पर प्रधान प्रतिनिधि विनोद कुमार पाठक हेगापुर तथा दुर्गा प्रसाद सिंह हनुमनबाग चकोही, राज मंगल पाठक महंत ने संतों का स्वागत किया जलपान भोजन की व्यवस्था खुशहालगंज निवासी भोजपुरी फिल्म निर्माता बलवंत सिंह सोनू व उनके सहयोगियों ने किया। यात्रा का बीच-बीच में विश्व हिंदू परिषद के तमाम कार्यकर्ता जगह-जगह व्यवस्था व स्वागत के लिए लगे रहे जिसकी अगवाई विश्व हिंदू परिषद प्रखंड मंत्री शैलेंद्र द्विवेदी, अमित वर्मा, वाल्मीकि सोनकर, जय हिंद सोनी, आदि ने किया दुबौलिया विशेश्वरगंज स्वास्थ्य कर्मी संतों की सेवा मे लगे रहे।






