अपराधियों की गोली का शिकार रामदेव महतो की मौत से झारखंड में मातम

अपराधियों की गोली का शिकार रामदेव महतो की मौत से झारखंड में मातम

गोवर्धन ठाकुर (संवाददाता) 

झारखंड राज्य के शिल्प नगरी जमशेदपुर स्थित मानगो में आज अपराह्न 11.45 बजे के आसपास एक अपराधी के कट्टे से निकली कारतूस ने झारखंड पुलिस की टाइगर मोबाइल पुलिस बल के जवान रामदेव माहतो की जान ले ली। 


सूत्रों से प्राप्त सूचना के अनुसार आज जमशेदपुर के मानगो में तैनात झारखंड पुलिस की टाइगर मोबाइल पुलिस बल को सूचना मिली कि मानगो के सड़क संख्या 17 में कुछ अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई है, इस मुठभेड़ में गोलीबारी भी हुई जिसमें एक अपराधी दूसरे अपराधी को गोली मारकर भाग रहा था कि सूचना पाकर टाइगर मोबाइल पुलिस बल के जवान घटना स्थल पर पहुंचे जिसमें रामदेव माहतो भी शामिल था। रामदेव माहतो ने भागते हुए दो अपराधीयों को धरदबोचा,इन दोनों अपराधियों में से एक ने देशी कट्टा पकड़े हुए था, जिसने रामदेव महतो पर कारतूस दाग दिया। जिससे श्री महतो बुरी तरह घायल हो गए।उन्हें घायल अवस्था में टाटा मेमोरियल अस्पताल ले जाया गया जहाँ चिकित्साधीन अवस्था में उनकी मौत हो गई। 
शहीद रामदेव माहतो की मौत से जमशेदपुर पुलिस विभाग और उनके पैतृक निवास मनोहरपुर प्रखंड़ अंतर्गत आनेवाले ढीपा पंचायत के तरतरा गाँव में मातम पसरा है। शहीद रामदेव महतो,पिता निपेन माहतो और माता जतरी माहतो का एकलौता बेटा था। दो बहनो में एकलौता भाई शहीद रामदेव माहतो विवाहित था जिनका एक ही बेटा है और वह अभी केवर 5 साल का है।