अनियन्त्रित कार ने तीन को किया घायल

अनियन्त्रित कार ने तीन को किया घायल

रामप्रवेश चौधरी (संवाददाता)

राजगांगपुर : सुंदरगढ़ से राउरकेला को जोड़ने वाली बीजू एक्सप्रेस वे मे एक अनियंत्रित कार ने फुटपाथ पर खड़े तीन लोगों को रौंदा।सुंदरगढ़ जिला के राजगांगपुर थाना अंतर्गत बीजू एक्सप्रेस वे,दस नंबर राजपथ स्थित झगरपुर बस स्टैन्ड के पास एक मारूती स्विफ्ट डिजायर कार अनियंत्रित होकर फुटपाथ पर खड़े तीन लोगों को रौंदते हुए नाले मे जा गिरी।
सूत्रो से प्राप्त जानकारी के अनुसार मारुति स्विफ़्ट डिजायर कार क्रमांक ओडी14आर1669 तेज गति मे आकर फुटपाथ पर खडे़ तीन व्यक्तियों को टक्कर मारते हुए नाले मे जा गिरी।किस्मत अच्छी थी की तीनों व्यक्तियो को कार किनारे से रगड़ते हूए निकल गई। जिससे तीनो छटक कर दूर जा गिरे।
अगर कार सीधे लगती तो बडी़ दुर्घटना घट सकती थी।
कार के टक्कर से घायल तीनों व्यक्तियो को स्थानीय लोगो की मदद से राजगांगपुर ट्रक मालिक संघ के एंबुलेंस के जरिये राजगांगपुर सरकारी चिकित्सालय भेजा गया और इसकी सूचना राजगांगपुर थाने मे दी गई, मगर हमेशा की तरह पुलिस घटनास्थल पर काफी देर से पहुंची, तब तक स्थानीय लोगो ने घायलो को अस्पताल भेज दिया था। और देर से पहुँची पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि हादसा कैसे हुआ, चालक कौन था और कार के अंदर कौन-कौन बैठा था,वगैरा वगैरा।

घायल व्यक्तियों का नाम बाबूलाल टोप्पों (21) पिता सुनील टोप्पों निवासी मदियाकुदार, दूसरे व्यक्ति का नाम रंजन माझी (26), पिता रुथी माझी, निवासी झगरपुर, तीसरे व्यक्ति ठेले वाला रजनु टोप्पों (50) झगरपुर का रहने वाला है, व अपना गुजारा झगरपुर बस स्टैंड पर ठेला लगा कर नाश्ता और चाय बेच कर करता है।